फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने दो घरों, अस्पताल, दफ्तर, दुकान व मंदिर को निशाना बनाया और नकदी, जेवर, लाइसेंसी पिस्टल व ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी कर ले गए। घटना गुडंबा, गाजीपुर, गोमतीनगर विस्तार और चिनहट इलाके की है।
विज्ञापन


गुडंबा के शिवानी विहार कॉलोनी निवासी संजीव कुमार के अनुसार परिवार के साथ आठ अगस्त को जम्मू गए थे। अगली सुबह छह बजे पड़ोसियों ने घर का ताला टूटने की जानकारी दी। 16 अगस्त को वह परिवार के साथ लौटे तो पता चला कि चोर मां के पुश्तैनी जेवर, बहन दीपमाला के आभूषण और बहन संतोष की शादी के लिए खरीदे गए 16 लाख के जेवर और 45 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। संजीव ने मोहल्ले में ही रहने वाले ई रिक्शा चालक पर चोरी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है।

गोसाईंगंज के कोरियानी निवासी संदीप वर्मा की इंदिरानगर सेक्टर-7 में सर्विलांस डिटेक्टिव एजेंसी है। 16 अगस्त को जब कर्मचारी मोहन सिंह दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि दफ्तर में चोरी हो गई है। खबर पाकर संदीप भी पहुंच गए। चोर दफ्तर सेे उनकी लाइसेंसी पिस्टल और डेढ़ लाख रुपये उठा ले गए थे। उन्होंने 18 अगस्त को गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। गोमतीनगर विस्तार स्थित बीपीएम अस्पताल परिसर में रखे तीन जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर कार सवार तीन लोग चार अगस्त की रात उठा ले गए। चोरों की करतूत अस्पताल परिसर में लगे कैमरे में कैद हुई। अस्पताल के निदेशक आनंद कुमार गौर ने सोमवार को गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार सरस्वतीपुरम निवासी हाईकोर्ट में अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह बहन के घर रहकर वकालत करते हैं। उनके मुताबिक 14 अगस्त को वह गांव चले गए थे। 17 अगस्त को बहन भी पूरे परिवार के साथ दिल्ली चली गईं। इस बीच चोर उनके घर से जेवर और 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। प्रमोद कुमार सिंह ने सोमवार को गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

चिनहट के नंदपुर इलाके में स्थित नंदेश्वर शिव मंदिर से चोर 30 जुलाई की रात दानपात्र तोड़कर 50-70 हजार रुपये चोरी कर ले गए। 17 अगस्त को स्थानीय लोगों ने इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र से मिलकर शिकायत की। इसके बाद चिनहट पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया। चिनहट के विजयंतखंड निवासी मनीष कुमार पोद्दार की विकल्पखंड इलाके में प्लाई मार्ट के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक 11 अगस्त की देर रात चोेर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए। शिकायत के सात दिन बाद 18 अगस्त को चिनहट थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें