फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: कानपुर से ई रिक्शा से अयोध्या पहुंचे चोर, सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों का माल उड़ाया, पुलिस ने दबोचा

Sun, 13 Jul 2025 04:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के रुदौली में चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी कानपुर से ई रिक्शा से चलकर अयोध्या पहुंचे थे। पुलिस ने चोरी का पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए चोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने अयोध्या जिले के बाबा बाजार व रुदौली थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा किया है। इसमें चोरों के अंतर जनपदीय गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है। रुदौली क्षेत्र में हुई चोरी में कानपुर के तीन चोर पकड़े गए हैं। ये सभी कानपुर से ई रिक्शा से चलकर अयोध्या पहुंचे थे।

विज्ञापन


कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भोली गांव में हुई चोरी में रुदौली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी गए शत प्रतिशत माल को भी बरामद कर लिया है। इसमें सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं। वहीं, दूसरी तरफ थाना बाबा बाजार क्षेत्र में घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना का भी खुलासा हुआ है। इसमें एक चोर गिरफ्तार हुआ है। चोरी गए आभूषण को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सभी चोरों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि कोतवाली रुदौली और थाना बाबा बाजार क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। दोनों वारदात में चोरों को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत आभूषण को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें