माैके पर जांच करती पुलिस व दुकानदारों से मिलने पहुंचे एमएलसी पवन सिंह चौहान।
बख्शी का तालाब। कस्बे में मंगलवार रात सीतापुर हाईवे किनारे मोबाइल की तीन दुकानों पर चोरों ने धावा बोला। चोरों ने दो दुकानों के शटर उठाकर नकदी व मोबाइल और एसेसरीज पार कर दिया। वहीं, भारत कम्युनिकेशन का चैनल आधा घंटे तक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दो घटनाओं की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई है।
बख्शी का तालाब एयरफोर्स तिराहे पर सर्राफा बाजार कॉर्नर में अनिल कुमार सिंह की शुभ इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल शॉप है। आरोप है कि चोरों ने दुकान के अंदर से 40 हजार की नकदी और लगभग पांच लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन व एसेसरीज चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए। एलईडी भी तोड़ दिया।
दूसरी घटना बीकेटी रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित आदर्श मोबाइल शॉप पर हुई। यहां चोरों ने आठ हजार की नकदी और सवा लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। हाईवे से चंद्रिका देवी मोड़ पर भारत कम्युनिकेशन में बाहर लगा लोहे का चैनल चोरों ने आधा घंटा तक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बख्शी का तालाब व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह, भल्लू, महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, बेचू और मंत्री सोनू सिंह ने चोरी की इन वारदात के लिए पुलिस की सुस्त गश्त को जिम्मेदार बताया है। इनका कहना है कि पुलिस सक्रिय होती तो वारदात रोकी जा सकती थी।
माैके पर जांच करती पुलिस व दुकानदारों से मिलने पहुंचे एमएलसी पवन सिंह चौहान।
माैके पर जांच करती पुलिस व दुकानदारों से मिलने पहुंचे एमएलसी पवन सिंह चौहान।