फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार घरों और शराब की दुकान में हजारों की चोरी

Thu, 07 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
माल के पिपरी कुराखर गांव में घर के बाहर बक्सा व कपड़े छोड़ गए चोर।
विज्ञापन
माल। पिपरी कुराखर गांव में मंगलवार की देर रात चोर चार घर से नकद और जेवर चोरी कर ले गए। वहीं गुडंबा इलाके में शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 74 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


पिपरी कुराखर गांव निवासी रामस्वरूप, जितेंद्र, राम खेलावन और हनीफ के घर चोरों ने मंगलवार देर रात धावा बोला और चारों घरों से सोने-चांदी के जेवरात और 26 हजार रुपये चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो उनको चोरी का पता चला। पुलिस ने चारों पीड़ितों की संयुक्त तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद ने पुलिस चोरों की तलाश में लगी है। पारा के मायापुरम, आलमनगर निवासी सौरभ जायसवाल के अनुसार वह गुडंबा के रिंग रोड स्थित शराब की दुकान पर काम करते हैं। सोमवार सुबह उनको सूचना मिली कि दुकान में चोरी हो गई। वह दुकान पहुंचे तो शटर टूटा मिला। चोर दुकान में रखे 74 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर तीन अगस्त की रात 2:30 बजे से 2:50 के बीच तीन चोर वारदात को अंजाम देते दिखे। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें