लखनऊ। आशियाना की शारदा नगर योजना रुचि खंड प्रथम में चोरों ने घर का ताला तोड़कर गहने व नकदी चुरा ली। मकान स्वामी शाहेदा हुसैन ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शाहेदा हुसैन के अनुसार, 27 जनवरी की शाम करीब चार बजे वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ खदरा में दामाद के पिता के ऑपरेशन के लिए गई थीं। 28 जनवरी को लौटीं तो देखा कि घर के दरवाजे खुले थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से उनकी पुत्री के जेवर और नकदी उठा ले गए। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता ने चोरी गई नकदी व जेवरात का विवरण नहीं दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की फुटेज खंगाली जा रही है।