इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित केनरा बैंक के एटीएम में चोरी करने वाले को गाजीपुर पुलिस ने रविवार दोपहर प्रेरणा पार्क के पास से दबोच लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से प्रतापगढ़ के जेठवारा स्थित अनपुरा देवरा का रहने वाला रोहित कुमार त्रिपाठी है। वह गुडंबा इलाके के कुर्सी रोड पर रहता है। बैंक प्रबंधक विनीत कुमार ने सात फरवरी को केस दर्ज कराया था।
इसमें पांच फरवरी की रात इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पास बैंक के एटीएम बूथ में चोरी की बात कही थी। मशीन में नकदी निकालने वाले शटर को तोड़कर 23 हजार रुपये चोरी किए गए थे। पड़ताल में 15 हजार रुपये की चोरी की बात की पुष्टि हुई।
वारदात के दौरान आरोपी हेलमेट लगाए था। रोहित के खिलाफ प्रतापगढ़ के जेठवारा, लालगंज थाने में 11 केस दर्ज है। उसके खिलाफ गिरोह बंद की भी कार्रवाई हो चुकी है। लखनऊ में विकासनगर व गाजीपुर थाने में दो केस दर्ज हैं।