फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मॉक ड्रिल में जुटी रही और बदमाश लूट ले गए नकदी और जेवर

Sun, 19 Aug 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी घर में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

राजधानी पुलिस शनिवार शाम लुटेरों को दबोचने की मॉक ड्रिल में जुटी रही और रात को वीआईपी इलाके गोमतीनगर में दुस्साहसी बदमाशों ने घर पर अकेली महिला को बंधक बनाकर जेवर-नकदी लूट लिए।

विज्ञापन


पीड़िता ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

गोमतीनगर के क्षेत्राधिकारी व सहायक पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि वारदात विजयखंड दो में हुई। यहां नितिन कुमार अपना मकान बनवा रहे हैं। अर्द्धनिर्मित मकान के प्रथम तल पर वह रहते हैं। 

शनिवार रात करीब साढे़ नौ बजे वह घर पर नहीं थे जबकि उनकी 25 वर्षीय पत्नी आसमा बाथरूम में कपडे़ धो रही थीं। इसी दौरान चार बदमाश भीतर घुस गए। उन्होंने चाकू की नोक पर उसे बंधक बना लिया। बदमाशों को देखते ही आसमां के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने चीखने की कोशिश की तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने उनके जेवर लूट लिए और भाग निकले। आसमां ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश पहले भीतर आया था। उसने चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। उसके पीछे से तीन बदमाश घर में घुसे और जेवर व नकदी लूट लिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें