फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शोरूम में चोरी करने वाले शातिर दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज के सुल्तानगंज स्थित कंप्यूटर कारोबारी नवीन सिंह के शोरूम में रविवार आधी रात चोरी करने वाले राजीव त्रिवेदी और उसकी पत्नी राजश्री को पुलिस ने मंगलवार शाम दबोच लिया। इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय ने बताया कि दंपती शोरूम में चोरी के बाद सोमवार रात दोनों पास ही स्थित एक फ्लैट में धावा बोलने की तैयारी कर रहे थे। दोनों के पास से चोरी के चार मॉनीटर, दो सीपीयू, दो यूपीएस, एक स्कैनर-प्रिंटर, एक वॉटर डिस्पेंसर, एक इंडक्शन, एक कंप्यूटर टेबल, एक स्टूल, एक कीबोर्ड, एक माउस और दो रिवॉल्विंग व एक साधारण कुर्सी बरामद कर ली है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, संजय यादव, आरक्षी सचिन छिल्लर, अनुराग और महिला आरक्षी स्वाती रानी शामिल थे।
विज्ञापन

दरअसल, राजश्री कुछ महीने पहले शोरूम में नौकरी करती थी। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुल्तानगंज इलाके में ही एक महिला और पुरुष के संदिग्ध हालात में मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान महिला के राजश्री और पुरुष के राजीव होने की पुष्टि हुई। दोनों ने बताया कि वह एक फ्लैट में चोरी करने आए थे।
राजश्री ने बताया कि नौकरी के दौरान ही वह रेकी करती थी और डुप्लीकेट चाबियां भी बनवा लेती थी। उसने नवीन के शोरूम के अलावा आसपास के कई फ्लैट की रेकी की थी।
विज्ञापन

राजीव और राजश्री वारदात के कुछ ही दिन में अपना ठिकाना बदल देते थे। पुलिस ने बताया कि कंप्यूटर शोरूम में चोरी के बाद भी दोनों जानकीपुरम स्थित घर छोड़कर भाग रहे थे। आधा सामान पैक भी हो चुका था लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई। दोनों ने चोरी का सामान लादने के लिए लाटूश रोड से 500 रुपये में एक लोडर बुक कराया था। रविवार रात चोरी के बाद सोमवार को भी दोनों उसी लोडर को लेकर फ्लैट पहुंचे थे। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लोडर का नंबर मिल गया था। लाटूश रोड से लोडर चालक को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने शातिरों का पता बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें