फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नंबर प्लेट बदलते हुए चोरी की कार समेत किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी पुलिस ने बुधवार रात को एक जालसाज को दबोच लिया। उसके पास से फर्जी नंबर प्लेट पर संचालित हो रही कार व दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस टीम आगरा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार आती हुई दिखी। पुलिस ने कार रोककर चेकिंग की तो उसके नंबर प्लेट गलत मिले। पुलिस ने कार की तलाशी ली अंदर से दो फर्जी नंबर प्लेट मिलीं। गाड़ी के पेपर मांगे। नंबर प्लेट व कागज में काफी अंतर मिला। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की। पकड़ा गया आरोपी कैलाश राजस्थान जोधपुर के ग्राम जाजिवाल थाना वनाड का रहने वाला है।
नंबर प्लेट व चेचिस नंबर की जांच में दो मालिक निकले
पुलिस ने आरटीओ जयपुर से संपर्क किया। गाड़ी के नंबर की जांच कराई। कार जयपुर के भंगरो की धनिया श्योसिंहपुरा धनकिया निवासी स्वामी राम सिंह चौधरी की थी। चेचिस व इंजन नंबर के आधार पर असम के कामरूप आरटीओ से संपर्क किया गया। वहां से पता चला कि कार के मालिक जिंगखाई रेईथिंगाम काछा मणिपुर के नाम से रजिस्टर्ड है। इसके अलावा फर्जी दस्तावेज के आधार पर नंबर प्लेट तैयार किया था जिसका प्रयोग वाहन चलाने में करता था। पुलिस ने आरोपी कैलाश के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें