फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन दिन से बिजली-पानी के लिए तरसे, धैर्य टूटा तो सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रचंड गर्मी में तीन दिन से बिना बिजली-पानी के रह रहे आदर्श विहार, पश्चिम विहार कॉलोनी व आस-पास के दो हजार से ज्यादा परिवारों की महिलाओं का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। दोपहर को सड़क जाम करने के बाद बहाल हुई बिजली एक घंटे बाद फिर गुल हो गई तो महिलाओं ने रात 11 बजे भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इससे पहले एफसीआई उपकेंद्र का घेराव कर जेई-एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी की तो ऑपरेटर को छोड़ बाकी कर्मचारी भाग निकले। उपकेंद्र पर दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने काकोरी मोड़ पर सड़क जाम कर दी।

इस दौरान एक सिपाही ने अभद्रता की। इससे भड़कीं महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। बावजूद इसके सिपाही ने नेम प्लेट दिखाते हुए धमकाया कि नाम पढ़ लो और जहां मर्जी हो शिकायत कर दो। महिलाओं ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के बिजली चालू कराने का आश्वासन देने पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

रात में फिर हंगामा

एफसीआई उपकेंद्र से शाम पांच बजे दी गई बिजली एक घंटे बाद फिर गुल हो गई। इसके विरोध में महिलाओं व कॉलोनी ने रात 11 बजे उपकेंद्र का घेराव कर लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला।



जेई नितिन कुमार ने बताया कि वह दो दिन के अवकाश पर थे। बुधवार को उपकेंद्र पहुंचे और कृषि फीडर से सप्लाई चालू कराई। इन कॉलोनियों को जिस फीडर से बिजली मिलती है, उसमें फॉल्ट आ गया था। अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने कहा कि लगातार तीन दिन तक बिजली आपूर्ति ठप नहीं रही। बीच-बीच में सप्लाई होती रही।

आरोप : उपकेंद्र पर शाम ढलते ही कर्मी नशे में धुत

पश्चिम विहार व आदर्श विहार कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सोमवार से बिजली नहीं आ रही है।
अजित कनौजिया, अनूप शुक्ला, उमेश शुक्ला, मुस्कान शुक्ला, ममता, दीपका श्रीवास्तव, नीतिमा, विकास श्रीवास्तव, गीता रावत ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर सुनवाई नहीं होती है। शाम होते ही कर्मचारी शराब के नशे में धुत हो जाते हैं। तीन दिन बिजली न आने से पानी के लिए तरस गए। बताया कि नवविकसित क्षेत्र होने से सबमर्सिबल ही सहारा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें