फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चाय-नाश्ता किया, गाड़ी में बैठे और बच्चे को ढाबे पर ही भूल गए

विज्ञापन
धुसाड़ा में पुलिस पार्टी के पास बच्चा, जिसे परिजन ढाबे पर ही छोड़ गए। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शहर के अजीत कुमार का परिवार हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन करने गया था। इस दौरान परिवार अंब के धुसाड़ा स्थित एक ढाबे पर चाय-नाश्ता करने रुका और आठ वर्षीय बच्चे को ढाबे पर भूलकर टेंपो में बैठकर करीब 80 किलोमीटर दूर पहुंच गया। किसी को बच्चे के साथ नहीं होने का अहसास तक नहीं हुआ। इधर, ढाबे पर अकेले छूटे बच्चे के रोने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने अंब चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर टेंपो की पहचान कर उसके नंबर का पता लगाया गया। नंबर के आधार पर पहले मालिक से संपर्क किया गया और फिर चालक से फोन पर बात की गई। चालक से संपर्क होने के बाद परिवार को बताया गया कि उनका बेटा ढाबे पर ही छूट गया है। इसके बाद परिजनों को अपनी गलती का अहसास हुआ और वे बच्चे को लेने वापस पहुंचे। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि आवश्यक कागजी और कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की तत्परता से बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें