फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार में पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए भाग निकले

विज्ञापन
पंप पर कार में पेट्रोल भरवाते युवक।
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा के जीरो पॉइंट स्थित आरपीआर फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार सुबह कार सवारों ने 3410 रुपये का पेट्रोल भरवाया और फिर भुगतान किए बिना ही भाग निकले। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस कार सवार युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कर्मचारी मिलन के अनुसार, सुबह 8:30 बजे कार सवार कुछ युवक पंप पर पहुंचे और 3410 रुपये का पेट्रोल भरवाया। भुगतान मांगने पर चालक ने कार दौड़ा दी और भाग निकले। मिलन ने दौड़कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार सवार भागने में सफल रहे। कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार का नंबर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी मिली। आरोपियों ने नंबर प्लेट छिपाने के लिए उस पर मिट्टी लगा रखी थी। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि अभी तक पेट्रोल पंप की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें