फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली विवि की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस जल्द नामजद आरोपियों शिवम और सनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट के सामने दिए छात्रा के बयानों को आधार बनाते हुए पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्जी दो बार खारिज हो चुकी है। ऐसे में अब तीसरी बार पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी नहीं लगाई गई है। जेल में बंद आरोपियों के बयान पहले ही हो चुके हैं। पीड़िता का भी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किया जा चुका है। छात्रा और आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी पुलिस ने हासिल कर ली है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ नमूनों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पुलिस नामजद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। एफआईआर में जिस तीसरे आरोपी का जिक्र है, उसका अब तक पता नहीं चला है। वहीं, जेल में बंद आरोपी शिवम और सनी ने अब तक जमानत के लिए अर्जी नहीं दी है।
विज्ञापन


यह है पूरी घटना
दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही जौनपुर निवासी छात्रा से उसके परिचित जलालपुर बरहीपुर (जौनपुर) निवासी शिवम, सनी और इनके एक साथी ने सुशांत गोल्फ सिटी के फ्लैट में बंधक बनाकर 15 से 18 मई के बीच सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को चारबाग स्टेशन से दिल्ली की ट्रेन में बैठा दिया। 18 मई को छात्रा दिल्ली पहुंची और आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मामला लखनऊ से जुड़ा होने के कारण 22 मई को केस सुशांत गोल्फ सिटी थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। नामजद आरोपियों शिवम और सनी ने बाद में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें