फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के स्टार प्रचारकों में ये होंगे शामिल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपी सूची

Mon, 12 Oct 2020 10:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवा लाल गौतम की ओर से आयोग को विधानसभा वार 30-30 स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध कराई गई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, मायावती के भतीजे आकाश आनंद का नाम उपचुनाव वाले सभी विधानसभा क्षेत्र में रखा गया है। बाकी नाम संबंधित क्षेत्र के लिए नामित प्रदेश, मंडल व जिला स्तरीय नेताओं के हैं।
विज्ञापन


उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए तीन प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं के अलावा एमएलसी भीमराव अंबेडकर, वरिष्ठ नेता नौशाद अली, रामकुमार कुरील, अखिलेश अंबेडकर, रामनाथ रावत, विनय कश्यप, सुशील कुमार उर्फ मुन्ना, मोहम्मद वसीम, किशन लाल गौतम, विशाल प्रताप राव, आशाराम रावत, रामविलास गौतम, मोती लाल कनौजिया, बाबूलाल रावत, राम सेवक पाल, ओमप्रकाश गौतम, गंगाराम गौतम, इंतिजार आब्दी उर्फ बॉबी, मनीष कुमार यादव, पंकज सक्सेना, मूलचंद लोधी, ललित तिवारी, विश्वनाथ पाल, दिनेश चंद्र गौतम, मिथिलेश गौतम, बृज किशोर वर्मा, डॉ. हरि कृष्ण गौतम को स्टार प्रचारक घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें