देश में सबसे अधिक प्रदूषित यूपी के गाजियाबाद और नोएडा शहर हैं। दोनों शहरों में बृहस्पतिवार को एक्यूआई खतरनाक स्तर 486 तक पहुंच गया। प्रदेश का ही ग्रेटर नोएडा तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सर्वाधिक पांच में यूपी के तीन शहर शामिल हैं। यहां तीन दिन से लगातार एक्यूआई बढ़ रहा था।
देश के पांच सबसे प्रदूषित शहर
शहर एक्यूआई
नोएडा 486
गाजियाबाद 486
ग्रेटर नोएडा 467
पलवल 465
दिल्ली 463
यूपी के शहरों की स्थिति
शहर एक्यूआई
आगरा 317
बागपत 412
बुलंदशहर 388
कानपुर 386
लखनऊ 329
मेरठ 321
वाराणसी 301
मुरादाबाद 338