फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात देने की तैयारी में यूपी सरकार, कैबिनेट में लग सकती है मुहर

Sun, 02 Dec 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात देने की तैयारी में हैं। बैठक में परफॉर्मेंस लिंक इंसेंटिव दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन


बैठक में पांच प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत उत्तर प्रदेश में निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 के तहत तीसरे संशोधन को मंजूरी दी जा सकती है।

इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर के निकट बन रहे जेवर एयरपोर्ट के टेंडर डॉक्युमेंट के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।

वहीं, तीन से छह साल तक के बच्चों को हॉट कुक्ड योजना के तहत मध्यान्ह भोजन के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए संचालित किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। पूर्व में किशोरावस्था के तहत संचालित सबला योजना को भी इस बैठक में मंजूरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें