शनिवार को लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों की कई खबरें खुर्खियों में बनी रहीं। बहराइच के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों ने एक छात्रा को कक्षा में बंद कर दिया और स्कूल में ताला लगाकर चले गए। श्रावस्ती में एक मां अपने जवान बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकी और कुछ देर बार उसकी भी हृदय घाट से मृत्यु हो गई। लखनऊ के पीजीआई इलाके में बच्चा चोरी के शक में एक महिला को बुरी तरह पीटा गया। वहीं कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी ने अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली सरकार को आर्थिक मंदी पर लताड़ा।
बहराइच: छात्रा को स्कूल में बंद कर चले गए शिक्षक, तीन घंटे बाद लगाई आवाज
बहराइच के प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव द्वितीय में कक्षा एक की छात्रा को शिक्षक स्कूल के कमरे में बंद कर चले गए। लगभग तीन घंटे तक छात्रा कमरे में बंद रही। छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद उसके कमरे से आवाज देने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। बीएसए ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी से तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
पढ़ें पूरी खबर :
बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, एक साथ निकला दोनों का जनाजा, नम हुईं लोगों की आंखें
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा बाजार निवासी एक युवक गुरुवार की रात खाना खाकर लेटा था। इसके बाद उसे पेट दर्द की शिकायत हुई। जानकारी होने के बाद जब तक परिवारीजन युवक को अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। अचानक हुई बेटे की मौत के सदमे को मां बर्दाश्त नहीं कर सकी और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर :
अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी : प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अर्थव्यवस्था की खराब हालत के लिए भाजपा सरकार को लताड़ा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है।
पढ़ें पूरी खबर :
बच्चा चोरी के शक में महिला को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
राजधानी लखनऊ के पीजीआई तेलीबाग चौकी के अंतर्गत श्रीराम टोला में लोगों ने एक महिला को बच्चा चोरी के शक में बुरी तरह पीटा और उसे पुलिस को सौंप दिया। श्रीराम टोला में रहने वाले रोहित रावत की ढाई वर्ष की बेटी सहज रावत अपने घर के बाहर खेल रही थी। रोहित के अनुसार, एक महिला उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने पास बुला रही थी। उसके बाद बिस्कुट के पैकेट भी थे।
पढ़ें पूरी खबर :