सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारी भत्ते को लेकर आवेदन कर रहे बेरोजगारों को फिर निराशा हाथ लगी है।
मार्च तक आवेदन कर चुके 21 हजार बेरोजगार आवेदकों को ही भत्ता बाटे जाने की घोषणा की गई है। बाकी अगस्त तक के आवेदकों को संज्ञान में नहीं लिया गया है।
इस बार बजट के मुताबिक, मई जून व जुलाई का बेरोजगारी भत्ता आवेदकों के खातों में भेजा जाएगा। इसके अलावा जिले के मार्च तक के 21 हजार व आवेदकों को इसमें शामिल किया गया है।
जिनको अप्रैल, मई, व जून का भत्ता उनके खाता संख्या में ट्रांसफर किया जाएगा। सेवायोजन कार्यालय अधिकारी सूत्रों का कहना है कि अब तक बेरोजगारी भत्ते को लेकर आए आवेदनों में एक बार फिर मार्च के बाद वाले आवेदकों को निराशा हुई।
माना जा रहा था कि अगस्त तक के सभी बेरोजगारी भत्ता आवेदकों को इसमें शामिल किया जाएगा, लेकिन मार्च तक के आवेदकों को ही अनुमति दी गई है।