फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 आईएएस के नाम पर लगी राष्ट्रपति की मुहर

Sun, 18 Aug 2013 11:33 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश काडर के 2009 बैच के 14 आईएएस अफसरों की सेवाओं को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही कंफर्म कर दिया है।
विज्ञापन


यह सभी अफसर प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें से कुछ शासन में तो कुछ अफसर जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त हैं।

इन अफसरों में अदिति सिंह जिलाधिकारी पीलीभीत, अनुज कुमार झा जिलाधिकारी महोबा, भानु चंद्र गोस्वामी जिलाधिकारी श्रावस्ती, भूपेंद्र सिंह चौधरी निदेशक समाज कल्याण, माला श्रीवास्तव अपर आयुक्त श्रम, मासूम अली सरवर जिलाधिकारी कासगंज, नितिन बंसल जिलाधिकारी कानपुर देहात, प्रकाश बिंदु, विशेष सचिव कर, रूपेश कुमार जिलाधिकारी कन्नौज हैं।

इनके अलावा एस. राजालिंगम जिलाधिकारी औरेया, शुभ्रा सक्सेना अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूपी एक्सप्रेस वे, सूर्यपाल गंगवार जिलाधिकारी हाथरस, विजय किरन आंनद जिलाधिकारी मैनपुरी की नियुक्ति 31 अगस्त 2011 से, जबकि विवेक, विशेष सचिव नियोजन की नियुक्ति 14 दिसंबर 2011 से कंफर्म की गई है।
विज्ञापन


मासूम अली सरवर या फिर मंसूर अली सरवर..
2009 बैच के आईएएस अफसर और कासगंज के जिलाधिकारी का असल नाम क्या है। इसको लेकर असमंजस बना हुआ है।

क्योंकि केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय की वेबसाइट में उनका नाम मंसूर अली सरवर लिखा है। जबकि उत्तर प्रदेश के नियुक्ति और कार्मिक विभाग की वेबसाइट में मासूम अली सरवर लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें