फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उप मुख्यमंत्री बोले- टीकाकरण में नहीं होगी कर्मचारियों की कमी, दो लाख 24 हजार कर्मचारी लगाए

Fri, 13 Jan 2023 07:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि पांच साल तक के सभी बच्चों का टीकाकरण होना है। इस अभियान में कर्मचारियों की कमी नहीं होगी। अभी भी अभिभावकों में तमाम तरह की भ्रम की स्थिति है। इसे दूर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 जनवरी से पांच साल से छोटे बच्चों के टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने में कर्मचारियों की कमी आड़े नहीं आयेगी। दो लाख 24 हजार से ज्यादा कर्मचारी अभियान में लगाये गये हैं ताकि कोई भी टीकाकरण से वंचित न रहे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य कार्यकर्ता अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी करेंगे। नौ जनवरी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। जो कि 20 तक चलेगा। इसके बाद 13 से 24 फरवरी को दूसरे चरण का अभियान चलेगा। तीसरे चरण में 13 से 24 मार्च तक अभियान चलेगा।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण का 60 फीसदी काम पूरा, आज से ठीक एक साल बाद होगी प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर का निर्माण: अंदर की तस्वीरों में देखें, इस तरह आकार ले रहा है करोड़ों राम भक्तों का सपना


उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि पांच साल तक के सभी बच्चों का टीकाकरण होना है। खास बात यह है कि जो अभिभावक बच्चों को टीकाकरण कराने में हिचक रहे हैं। उन्हें राजी करना है। टीकाकरण के लिए जागरूक भी करना है। इससे सभी बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होगा। अभी भी अभिभावकों में तमाम तरह की भ्रम की स्थिति है। इसे दूर करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे पोलियो की दवा पिलाने को लेकर लोगों के मन में आशंका रहती है लेकिन उसे दूर करने में कामयाबी मिली। नतीजतन आज यूपी को पोलियो मुक्त है। इसी तरह टीकाकरण अभियान को लेकर भी लोगों में जागरूक करना है।

कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या लगाई गई
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि टीकाकरण को सफल बनाने लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 23399 एएनएम को अभियान में लगाया गया है। एक लाख 10 हजार 488 आशा टीकाकरण अभियान में लगाई गई हैं। 78888 आंगनबाडी वर्कर भी अभियान से जोड़ी गई हैं। इन सबकी निगरानी के लिए 11270 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। टीकाकरण के कुल 114186 सेशन आयोजित किये जायेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें