लखनऊ। इंदिरानगर के कई इलाकों में शनिवार शाम पेयजल की किल्लत होगी। यह परेशानी पानी की टंकी की सफाई के कारण आएगी। इंदिरानगर के सेक्टर-12,13, नंदिनी विहार, ईश्वरपुरी आदि इलाकों की करीब 20 हजार की आबादी पर इसका असर रहेगा।
जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि शनिवार सुबह की आपूर्ति के बाद इंदिरानगर के सेक्टर-12 में पानी की टंकी की सफाई का काम किया जाएगा। ऐसे में लोगों से अपील है कि सुबह आपूर्ति के समय पानी स्टोर कर लें, ताकि शाम को परेशानी न हो।