फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की होगी वीडियो रिकाॅर्डिंग

Mon, 23 Dec 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अब कक्षा-कक्षों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेंगी। इसको अधिक पारदर्शी बनाने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार परीक्षा के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग कराने का निर्देश भी जारी किया गया है।
डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि अब तक प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही थी। इस बार परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसकी जांच की जा सके। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा विगत वर्षों की भांति इस बार भी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर की जाएगी। जबकि विद्यालय स्तर पर कराई जाने वाली कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं चार जनवरी से 10 जनवरी तक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें