फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में आग से अफरा-तफरी, दूसरी मंजिल में लगी आग, गंभीर मरीज किए गए शिफ्ट

Mon, 14 Apr 2025 11:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Fire in Lokbandhu Hospital: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग से दूसरी मंजिल में भगदड़ के हालात बन गए। इस घटना से सबसे ज्यादा प्रभावित आईसीयू का वॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना स्थित लोकबंधु राज नारायण हॉस्पिटल में सोमवार रात आग लगने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। आग अस्पताल के मुख्य भवन के दूसरे तल पर लगी। आनन-फानन वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में और गंभीर मरीजों को सिविल और बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान आईसीयू में धुंआ भरने से दो मरीजों की हालत गंभीर हो गई। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। 

विज्ञापन


अस्पताल के दूसरे तल पर मेडिसिन विभाग का फीमेल वार्ड है और आईसीयू वार्ड है। आग करीब साढ़े नौ बजे लगी। आग लगने की वजह से दूसरे तल पर धुंआ भर गया। जिसकी वजह से मरीजों का दम घुटने लगा। मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसकी वजह से लोग इधर उधर भागने लगे। मेडिसिन वार्ड में भर्ती महिलाओं को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। आईसीयू में भर्ती मरीजों शिफ्ट करने में ज्यादा समस्या हुई। आईसीयू में धुंआ भरने की वजह से भर्ती दो मरीजों की हालत गंभीर हो गई है। इनको सिविल और बलरामुर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 

विज्ञापन

दूर तक दिखाई पड़ीं आग की लपटें

अस्पताल में आग लगने से लपटें दूर तक नजर आ रहीं थीं। ऐसे में सड़क पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर दमकल की पांच गाडियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने की वजह से मरीज और तीमारदारों के दिल दहल उठे। अपनों को बचाने के लिए लोग चीख-पुकार करने लगे। कई तीमारदार अपने मरीजों को गोद में लेकर भागे तो कुछ स्ट्रेचर और व्हील चेयर के साथ नीचे भागे।धुंए की वजह से दिक्कत ज्यादा बढ़ गई। 

कर्मचारी और तीमारदारों ने जान की परवाह किए बिना मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की। आग बढ़ने से रोकने के लिए कर्मचारियों ने बिजली बंद कर दी थी। ऐसे में मोबाइल की टॉर्च से राहत कार्य की कोशिश की गई। धुंआ निकालने के लिए खिड़की और दरवाजे में लगे कांच को तोड़कर  धुंआ बाहर निकालने की कोशिश की गई।

डिप्टी सीएम पहुँचे, ली हालात की जानकारी

अस्पताल के बाहर बैठे मरीज। - फोटो : अमर उजाला।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक अस्पताल में भीषण की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों और जिलाधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद अस्पताल में फंसे मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है अभी तक की जानकारी में कोई जनहानि नहीं है। 
विज्ञापन

दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए गए मरीज

एंबुलेंस से मरीज को उतारते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अग्निकांड के बाद अस्पताल से निकाले गए मरीजों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। मरीजों को सिविल, बलरामपुर, केजीएमयू, लोहिया व अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। देर रात तक अस्पताल में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी था।

यह भी पढ़ें: UP: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, 500 मरीज थे भर्ती, सभी को निकाला गया सुरक्षित; डिप्टी CM मौके पर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें