फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कई इलाकों में आज रहेगा बिजली संकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को उपभोक्ता बिजली संकट का सामना करेंगे। सुधार कार्य के दौरान बिजली बंद किए जाने से यह संकट होगा। कैंट क्षेत्र में उपकेंद्र के पुराने 33 केवी पैनल बदले जाएंगे। इस कारण चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

एक्सईएन पंकज कुमार गुप्ता के मुताबिक विश्वविद्यालय उपकेंद्र के बसेरा फीडर पर ट्रांसफार्मर से नया एलटी सर्किट बनाने के कारण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ओल्ड हैदराबाद इलाके की बिजली बंद रहेगी। निशातगंज फीडर की लाइन को छूने वाली पेड़ की शाखाओं को छांटने के लिए बाबा दयाल हाता, आरिफ अपार्टमेंट, सहारा हाउस, खिन्नी वाला पार्क, जस्टिस बाजपेई, मामा होटल, बड़ी पानी की टंकी, रमाशंकर कुंज अपार्टमेंट, ग्लोरिया के आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिशासी अभियंता जय प्रकाश के अनुसार न्यू कैंट उपकेंद्र पर लगे 33 केवी ब्रेकरों को बदलने के लिए सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद की जाएगी। इस दौरान दूसरे स्रोत से बिजली देने का प्रयास रहेगा। बालाघाट उपकेंद्र के गोशाला फीडर के जर्जर जंपर को बदलने के लिए सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक रस्तोगी नगर, इंडियन एकेडमी, मेहता लॉन के पीछे और व्हाइट हाउस सरफराजगंज के 500 उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें