फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर में चार दिन रहेगा बिजली संकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। गोमतीनगर के विभूतिखंड उपकेंद्र पर मंगलवार से पुराने पैनल बदलने का काम होगा। यह कार्य नौ जनवरी तक चलेगा जिससे चार दिन सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग खंड के उपभोक्ताओं की बिजली बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता धीरज कुमार के मुताबिक जिस फीडर का पैनल को बदला जाएगा, उसके उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के बसेरा फीडर के ट्रांसफार्मर से नया एलटी सर्किट बनाने के कारण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ओल्ड हैदराबाद व आसपास की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज जानकीपुरम उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाए जाने के कारण सोमवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच 60 फीट रोड, सीबीआई कॉलोनी, सरस्वतीपुरम, जानकी विहार कॉलोनी व अन्य इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद होगी। सोमवार को ही गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र के विशाल खंड 1, 2, 3, 4 में सुबह 11 बजे से 30 मिनट और शाम 4 बजे 30 मिनट तक आपूर्ति बंद रहेगी। विपुल खंड-3 के कुछ और विशाल खंड-3 के कुछ उपभोक्ताओं की बिजली 3 घंटे तक बाधित रहेगी। इसी उपकेंद्र के दयाल होटल के पीछे विपुल खंड-5 के 5/18 से लगभग 20 उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें