फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: न जांच के पुख्ता इंतजाम, न विशेषज्ञ की तैनाती

विज्ञापन
आरोग्य मेला।
विज्ञापन
लखनऊ। हर रविवार लगने वाले जन आरोग्य मेलों में मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श नहीं मिल पा रहा है। कई केंद्रों पर मेले का संचालन फार्मासिस्टों के भरोसे है। खून से जुड़ी जांच भी बाधित है, क्योंकि अनेक पीएचसी में लैब टेक्नीशियन तैनात नहीं हैं। मरीजों को जांच के लिए सीएचसी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज, पीएचसी केवली (दोपहर 12 बजे)

मेले में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। फार्मासिस्ट दवाएं दे रहे थे। लैब टेक्नीशियन छुट्टी पर होने से खून की जांच नहीं हो सकी। मरीजों को सीएचसी या हेल्थ एटीएम जाने की सलाह दी गई। सिर्फ कार्ड आधारित जांच हो रही थी।

रहीमाबाद पीएचसी (दोपहर 12:22 बजे)

डॉ. अनु सिन्हा ने ओपीडी में 39 मरीजों का इलाज किया। शुगर, मलेरिया, एचआईवी समेत किट से जांच की सुविधा थी। इसी दौरान आयुष चिकित्सक ने एक मरीज से अभद्रता व गाली-गलौच की, जिससे हंगामा हुआ। मामले की शिकायत सीएमओ कार्यालय में की गई है।
विज्ञापन


फैजुल्लागंज पीएचसी (दोपहर 1:30 बजे)

मेले में सन्नाटा पसरा रहा। एक भी मरीज नहीं मिला। खून की जांच से डॉक्टर ने इनकार किया। एलएफटी, केएफटी समेत अन्य जांचों के लिए अलीगंज सीएचसी जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन



Iमेलों की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात है, जो हर रविवार निरीक्षण कर रिपोर्ट देती है। जहां कमियां मिल रही हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है।I
I- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओI

आरोग्य मेला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें