फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या रूट पर भारी वाहनों के लिए रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। मौनी अमावस्या पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह 28 जनवरी की रात 2 बजे से 30 जनवरी की रात 11 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों को दूसरे रूटों से रवाना होना होगा। यह व्यवस्था वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा स्नान और महाशिवरात्रि के अवसर पर भी लागू रहेगी।

1. सीतापुर की ओर से आने वाले भारी वाहन (जिन्हें संतकबीरनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर की ओर जाना होगा) वे भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, टेढ़ी पुलिया चौराहा, कुर्सी रोड होते हुए बेहटा चौराहा, किसान पथ होते हुए सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन


2. कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन जुनाबगंज मोड़ से शहीद पथ मोड़ से अहिमामऊ अंडरपास चौराहा से दाहिने सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन


3. आगरा एक्सप्रेसवे/हरदोई की ओर से आने वाले भारी वाहन (जिन्हें गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, संतकबीरनगर की ओर जाना होगा) वे मोहान से किसान पथ, कबीरपुर तिराहा, सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें