फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भैंस चोरी के विरोध पर कारोबारी को रौंदने के मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के सदरौना गांव में भैंस चोरी के विरोध पर पिकप से दूध कारोबारी अबरार अली (55) को रौंदकर मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब चार अन्य की तलाश कर रही है। घटना 11 जनवरी की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक मामले में मृतक के भाई पप्पू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी 10 जनवरी को आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते आए थे। रेकी के बाद भैंस चोरी कर रहे थे। भागते समय आरोपियों की गाड़ी मानकनगर में डीआरएम ऑफिस के बाद कैमरे में कैद हो गई थी। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी मो. फजल व मो. तनवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल वाहन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें