फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच लाख की आबादी के लिए आज रहेगा जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


शहर की करीब पांच लाख की आबादी को पेयजल की आपूर्ति करने वाला ऐशबाग जलकल सोमवार को करीब आठ घंटे बंद रहेगा। इस दौरान जलकल की मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी। इससे कई इलाकों में शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


ऐशबाग जलकल को गोमती नदी के गऊघाट से पानी मिलता है। यहां से बड़ी पाइपलाइन ऐशबाग जलकल तक गई है। इसमें गिरधर लाल माथुर रोड पर मुसाहिबगंज के पास लीकेज है जिससे पानी बर्बाद होता है। इस लाइन की मरम्मत का काम सोमवार को किया जाएगा। इसके लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक जलापूर्ति बंद की जाएगी। जलकल जोन दो के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि पाइपलाइन मरम्मत सुबह की जलापूर्ति के बाद की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि वह सुबह की आपूर्ति के समय जरूरत का पानी स्टोर कर लें। यदि किसी इलाके में पानी की किल्लत ज्यादा हो तो जलकल के कंट्रोल रूम नंबर 8177054100, 8177054003 व 8177054010 पर फोन करके पानी का टैंकर मंगा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें