फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिता ने नहीं दिलाया आईफोन तो बेटी ने लगा लिया फंदा

Mon, 10 Nov 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित शाहखेड़ा निवासी छात्र राज यादव (18) ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक राज ने शनिवार की शाम पिता अजय यादव से आईफोन दिलाने के लिए बोला था। आईफोन नहीं मिलने पर नाराज होकर राज यादव देर रात कमरे में चला गया और गमछे के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। आशंका होने पर परिजन कमरे में गए तो बेटे को फंदे से लटका देखा। परिजन उसे उतारकर सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हजरतगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें