फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज के कई इलाकों में कल रहेगा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज कई इलाकों में बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पानी की टंकी का वाॅल्व बदला जाएगा। मरम्मत का काम सुबह की आपूर्ति के बाद किया जाएगा। जलकल विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह सुबह जरूरत का पानी जमा कर लें ताकि किल्लत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



जलकल विभाग जोन तीन के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि पानी टंकी के पुराने खराब हो चुके वाॅल्व को बदला जाना है। काम के दौरान पानी टंकी से जुड़े इलाके यश नगर, नूरी बाड़ी तथा आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित होगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पेयजल टैंकर उपलब्ध रहेंगे। नागरिक पेयजल टैंकर अथवा जलापूर्ति संबंधी जानकारी के लिए क्षेत्रीय अवर अभियंता के मोबाइल नंबर 8173004084 या स्टोर इंचार्ज के मोबाइल नंबर 8173004083 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें