प्रयागराज : निकले थे जालंधर जलसे को दिल्ली कब पहुंचे परिजनों को खबर नहींधार्मिक जलसे में गए 11 लोगों को जांच के लिए दिल्ली में ही रोका गया है। कुछ लोग मऊआइमा की थानेवाली मस्जिद से जमात के साथ जालंधर में आयोजित जलसे में गए थे, लेकिन निजामुद्दीन कब और कैसे पहुंचे, इसे लेकर घरवाले भी परेशान हैं।
रामपुर : 34 लोगों की जांच, नहीं मिले लक्षण
टांडा तहसील में 34 लोग मिले हैं जो जमात से संबंधित हैं। ये लोग संभल, हसनपुर, बछरायूं और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। किसी में कोरोना जैसे लक्षण नहीं हैं।
शामली : 200 लोगों की छानबीन में जुटी टीम
जमात से लौटे करीब 200 लोगों के जिले में आने की सूचना प्रशासन को मिली है। शामली और झिंझाना में असम से आई जमात में 27 लोगों की जांच की गई है।
सहारनपुर : 200 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग
जिले में 200 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। देवबंद में स्क्रीनिंग के दौरान दो लोग फरार हो गए।
बिजनौर : आठ लोगों को आइसोलेशन में रखा
बिजनौर जिला अस्पताल में इंडोनेशिया से आए आठ लोगों को आइसोलेशन में रखा है। ये सभी निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे।
वाराणसी : जलसे में भाग लेकर लौटे थे 91 लोग
निजामुद्दीन में आयोजित जलसे में भाग लेकर 91 लोग भदोही और जौनपुर भी लौटे थे। इनमें 14 लोग भदोही में मरकजी कमेटी के गेस्ट हाउस में रह रहे थे, जिनमें 11 बांग्लादेशी हैं । इसी तरह 77 लोग जौनपुर आए थे, जिनमें 14 बांग्लादेशी हैं। जौनपुर में उतरे 27 लोगों का पता नहीं चल रहा है। वाराणसी से गए आठ लोगों की दिल्ली में स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
कानपुर : 10 जमातों के 127 लोग शहर में
शहर की मस्जिदों में भी तब्लीगी जमातें रुकी हुई हैं। इनमें अफगानिस्तान समेत 10 जमातों के 127 लोग हैं। शहर काजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से इन्हें रोक दिया गया है।
हिमाचलः हिमाचल से दिल्ली जलसे में गए सभी 15 लोग क्वारंटीन : दिल्ली के निजामुद्दीन जलसे में शामिल हिमाचल के सभी 15 लोगों क्वारंटीन किया गया है। इनमें 14 चंबा और एक कुल्लू जिले का निवासी है। सभी को दिल्ली में ही क्वारंटीन में रखा गया है। फिलहाल इनमें कोरोना पॉजिटिव होने के कोई लक्षण नहीं हैं।
जम्मू -कश्म्मूमीरः कश्मीर से 855 लोग हुए थे शामिल : जम्मू-कश्मीर से 855 लोग तब्दीली जमात में शामिल थे। इनमें जम्मू से 83 जबकि शेष कश्मीर के हैं। जलसे से वापस आए जम्मू-कश्मीर के भी अधिकतर नागरिकों ने अपनी यात्रा इतिहास छुपाय। इन सभी लोगों की शिनाख्त करके उन्हें क्वारंटीन करने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया।
उत्तराखंड : आखिर कहां गए प्रदेश के 280 जमाती
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच उत्तराखंड के करीब 280 लोग अभी भी देशभर में तब्लीगी जमात में इस्लाम के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। निजामुद्दीन मरकज का मामला गरमाने के बाद पुलिस और खुफिया तंत्र ने प्रदेशभर से जमात में गए लोगों का यह आंकड़ा जुटाया है। चिंताजनक बात यह है कि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि जमात में गए ये लोग फिलहाल देश के किन-किन राज्यों में हैं।