फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमीनाबाद में 18 घंटे से बत्ती गुल, अंधेरे में बीती रात, दुकानें भी जल्दी बंद

विज्ञापन
काम्प्लेक्स की दुकानों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
लखनऊ। लगातार बारिश के कारण अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क के पास रहने वाले व्यापारियों की बिजली 18 घंटे गुल रही। इतने लंबे समय तक बिजली न मिलने से इनवर्टर ने भी जवाब दे दिया। ऐसे में रात भर व्यापारी अंधेरे में रहे और सोमवार को दुकानें भी जल्दी बंद कर दीं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि रविवार रात करीब 1:30 बजे एलटी लाइन में फाॅल्ट आने के कारण 100 से ज्यादा व्यापारियों और आसपास के घरों की बिजली गुल हो गई थी। सुबह उपकेंद्र पर इसकी सूचना दी गई, लेकिन कर्मचारियों ने यह सूचना अधिशासी अभियंता को नहीं दी। काफी देर बाद भी जब बिजली बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता से शिकायत की, जिसके बाद उन्हें पता चला। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया फॉल्ट लोकेटर मशीन आ रही थी। शाम करीब साढ़े सात बजे बिजली आपूर्ति दुरुस्त की जा सकी।
अमीनाबाद व्यापार मंडल के संयोजक केदारनाथ वाजपेयी, मुमताज आलम, राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि 18 घंटे तक बिजली चालू न होने के कारण व्यापारियों ने शाम को दुकानें बंद कर दी और घरों को चले गए।
विज्ञापन

लाइनमैन ने किया गुमराह, लगी फटकार
इलाके के लाइनमैन ने झूठ बोलकर अधिशासी अभियंता को गुमराह किया। उसने अधिशासी अभियंता को बताया कि छह उपभोक्ताओं की बिजली बंद है, जबकि बिजली 100 से ज्यादा उपभोक्ताओं की बंद थी। सच्चाई का पता चलने पर अधिशासी अभियंता ने लाइनमैन को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें