फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीईटी के लिए हो बसों की बेहतर व्यवस्था

Sat, 30 Aug 2025 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आगामी छह और सात सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2025) में करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ पिकप भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में साबत ने कहा कि परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए परिवहन निगम की जिम्मेदारी अहम होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की जाए। बस स्टैंड पर अव्यवस्था न हो, इसके लिए विशेष प्रबंधन किया जाए। अभ्यर्थियों के लिए पीने के पानी, बैठने की सुविधा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। बस स्टेशनों पर कंट्रोल रूम बनाया जाए और अनाउंसमेंट सिस्टम को मजबूत किया जाए।

यह भी कहा कि पांच सितंबर से ही परीक्षार्थियों का आवागमन शुरू हो जाएगा, इसलिए सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश, आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना, अपर प्रबंध निदेशक परिवहन निगम रामसिंह वर्मा, प्रधान प्रबंधक कार्मिक अंकुर विकास और सहायक प्रबंधक कार्मिक मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें