फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा और टैंपों की सड़क निर्धारित न दूरी, विभाग बता रहा मजबूरी

Fri, 13 Dec 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में छोटे वाहनों का रूट निर्धारण न होने से टैंपो व ई-रिक्शा चालक नियमों को ताक पर रख फर्राटा भर रहे हैं। इससे बसों में सवारियां कम होती जा रही हैं। जिम्मेदारों के ध्यान न देने से मार्ग से एक-एक कर बसें गायब हो रही हैं। ऐसे में तराईवासी आवागमन की समस्याओं से जूझ रहे है। इसके बाद भी संबंधित विभाग समस्या के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

जिले में यातायात साधनों की भारी कमी है। न तो रोडवेज की संख्या पर्याप्त है और न ही प्राइवेट बस मालिक ही अब बस संचालन में रुचि दिखा रहे है। इसके चलते जहां मार्ग से एक एक कर बसें गायब हो रही हैं। वहीं डग्गामार वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोग न चाहते हुए भी डग्गामार वाहनों से जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। मार्गों पर नियमों को दरकिनार कर फर्राटा भर रहे टैंपो व ई रिक्शा आदि वाहनों पर विभाग का अंकुश नहीं दिख रहा है।
इससे टैंपो व ई रिक्शा चालक निर्धारित दूरी से कई गुना ज्यादा सफर तय कर रहे हैं। मार्ग निर्धारण न होने से कौन कहां जाएगा इसकी भी लोगों को जानकारी नहीं होती है। भिनगा से सिरसिया की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। वहीं भिनगा से बहराइच की दूरी करीब 36 किलोमीटर है। इसी तरह से भिनगा से बघौड़ा, लक्ष्मनपुर, लक्ष्मनपुर कोठी व इकौना की दूरी भी 20 से 40 किलोमीटर है। जबकि टैंपो का संचालन मात्र 16 किलोमीटर ही निर्धारित है लेकिन टैंपो व ई रिक्शा बेरोक टोक इन सभी मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन


टैंपो व ई रिक्शा के लिए 16 किलोमीटर की परिधि में यात्रा करने का मानक निर्धारित है। समय-समय पर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की जाती है। पकड़े जाने पर वाहनों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

विनीत कुमार मिश्रा, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें