मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के मसारी गांव निवासी बाल मुकुंद चतुर्वेदी का उत्तर प्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट टीम में बतौर ऑलराउंडर चयन किया गया है। वे ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रदेश की टीम की तरफ से खेलेंगे।
उत्तर प्रदेश की टीम अपना लीग मैच 13 से 17 दिसंबर तक खेलेगी। इस टूर्नामेंट में देश की 28 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। इन 28 टीमों को छह समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप सी में उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ व त्रिपुरा को रखा गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के अध्यक्ष शौकत अली के अनुसार नागेश ट्रॉफी नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टी 20 टूर्नामेंट के सातवें संस्करण के लिए उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। जिसमें शौकत अली को कप्तान बताया गया है। बाल मुकुंद चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश टीम में बतौर ऑलराउंडर चयन किया गया है।