प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने से रोकने में प्रशासनिक मशीनरी लाचार नजर आ रही है। सीएम योगी के सख्त निर्देशों के बावजूद सीमा पर श्रमिकों के हुजूम को न तो रोका जा रहा है और न ही उनके लिए ऐसे कोई इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे वे सुरक्षित घर पहुंच सकें। जबकि शासन और प्रशासन के बड़े अधिकारी अपनी नाकामी का ठीकरा छोटे अधिकारियों-कर्मचारियों के सिर फोड़ने में जुटे हैं। बड़े अफसर सरकार के आदेशों पर सख्ती से अमल नहीं करा पा रहे हैं और हादसा होने पर कार्रवाई नीचे के लोगों पर हो रही है।