फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे के दाैरान सुबह की सैर और स्नान में भी है जोखिम

विज्ञापन
सुबह कोहरे में सैर सेहत के लिए हो सकती है नुकसानदेह।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। कड़ाके की ठंड में सुबह की सैर और ठंडे पानी से स्नान, स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। चिकित्सकों के अनुसार, ठंड के सीजन में हमारी नसें सिकुड़ जाती हैं। रक्त भी गाढ़ा हो जाता है। अचानक से गर्म रजाई से बाहर निकलना, ठंडे पानी के संपर्क में आना, ये चीजें शरीर में शॉक और हेमरेज का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षय प्रधान के अनुसार, ठंड में बुजुगोZं को सबसे ज्यादा एहतियात बरतना चाहिए। ठंडे पानी से स्नान करने से बचना चाहिए। ये भी प्रयास होना चाहिए कि सीधे सिर पर पानी न डालें। पहले पांव गिला करें, फिर पैर, कंधे और अंत में सिर भिगोना चाहिए। सुबह की सैर के लिए गर्म कपड़े पहन कर ही निकलना चाहिए।

केजीएमयू के ही श्वास रोग विशेषज्ञ डाॅ. सूर्यकांत ने बताया कि कोहरा श्वास रोगियों के लिए बहुत खतरनाक होता है। अभी कोहरे के जो हालात हैं, वह सुबह की सैर के लिए ठीक नहीं। इससे श्वास संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। यदि घर में स्थान है तो घर में ही टहलना ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि बाहर की हवा में मौजूद खतरनाक सूक्ष्य कण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

सुबह कोहरे में सैर सेहत के लिए हो सकती है नुकसानदेह। - फोटो : अमर उजाला

सुबह कोहरे में सैर सेहत के लिए हो सकती है नुकसानदेह। - फोटो : अमर उजाला

सुबह कोहरे में सैर सेहत के लिए हो सकती है नुकसानदेह। - फोटो : अमर उजाला

सुबह कोहरे में सैर सेहत के लिए हो सकती है नुकसानदेह। - फोटो : अमर उजाला

सुबह कोहरे में सैर सेहत के लिए हो सकती है नुकसानदेह। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें