फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उद्योगों व रेलवे के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (इरिटम) की ओर से बृहस्पतिवार को स्टील सप्लाई चेन और रेल विषय पर गोष्ठी आयोजित का आयोजन हुआ। इसमें नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और रेलवे अफसरों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में स्टील क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स दक्षता तथा नीतिगत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


इरिटम के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि आरडीएसओ के महानिदेशक प्रभास दनसाना ने उद्योग हितधारकों और भारतीय रेल के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे स्टील लॉजिस्टिक्स से जुड़ी उभरती चुनौतियों का समाधान किया जा सके। रेलवे बोर्ड, जोनल रेलवे, आरडीएसओ और इरिटम के वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने भी इस पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें