फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिलिंडर मिलने की आस ने कम की शादी की टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वृंदावन कॉलोनी निवासी नीलम दास बेटे की शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लिए बृहस्पतिवार दोपहर जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचीं। डीएसओ विजय प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि साहब, 26 अप्रैल को बेटे की शादी है। 21 को रिश्तेदार आ जाएंगे और 29 तक रहेंगे। आठ सिलिंडरों की जरूरत है। मेहरबानी करके दिलवा दीजिए। इस पर डीएसओ ने प्रार्थना पत्र लेने के बाद गैस कंपनियों के अधिकारियों को संस्तुति कर दी।
विज्ञापन


पूरे दिन में ऐसे 25 लोगों को राहत मिली जिनके घर में शादी है। शासन के निर्देश पर शादी के लिए सिलिंडर मिलने का आश्वासन तो दिया जा रहा, पर यह नहीं बताया जा रहा कि कब और कितने सिलिंडर मिलेंगे। यह कहा जा रहा है कि जल्द फोन आएगा। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शादी समारोह के लिए सिलिंडर की सीमा तय नहीं है। जांच करवाकर जरूरत के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें