फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी हुई कम, वेटिंग भी घटी

विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ट्रेन के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दीपावली व छठ पर्व के बाद ट्रेनों में सीटों की मारामारी कुछ हद तक कम हुई है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा घटकर 30-35 पहुंच गया है। मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग भी औसतन 100 तक पहुंच गई है। दिल्ली जाने वाली वंदे भारत की चेयरकार में शुक्रवार को 95 सीटें रिक्त हैं। डबलडेकर एक्सप्रेस में भी कन्फर्म सीटें मिल रही हैं। तत्काल कोटे से भी यात्रियों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन


दीपावली व छठ पर्व पर लखनऊ से दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में बंपर भीड़ रही। एक-एक कन्फर्म सीट के लिए मारामारी रही। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम, वैशाली, कैफियात, पद्मावत आदि ट्रेनों में वेटिंग 150 तक पहुंच गई थी। वहीं, मुंबई जाने वाली पुष्पक, एलटीटी एक्सप्रेस, अवध, कुशीनगर व अन्य स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग 250 तक पहुंच गई थी। अब वेटिंग घटनी शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस हफ्ते के बाद हालात और भी सामान्य हो जाएंगे।

तत्काल कोटे ने दी राहत

बृहस्पतिवार को लखनऊ से दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सफर के लिए यात्रियों ने बुधवार को तत्काल कोटे में बुकिंग कराई।
18 ट्रेनों में 220 से अधिक सीटें तत्काल में रिक्त थीं। इसमें यात्रियों को 126 कन्फर्म टिकट मिले। पिछले दिनों में तुलना में यह अच्छी संख्या है। यात्रियों को स्लीपर व थर्ड एसी बोगियों में कन्फर्म सीटें मिलीं।
विज्ञापन



सीधी उड़ानें भी हुईं सस्ती

लखनऊ से दिल्ली व मुंबई जाने वाली सीधी उड़ानें भी अब सस्ती हो गई हैं। त्योहारों के चलते दिल्ली की सीधी उड़ानों का किराया 18 हजार रुपये तक पहुंच गया था, जो अब चार से पांच हजार रुपये हो गया है। इसी तरह मुंबई की फ्लाइटों के जो टिकट 30 हजार रुपये तक पहुंच गए थे, वो अब छह से सात हजार में मिल रहे हैं।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ट्रेन के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ट्रेन के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद

चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ट्रेन के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें