फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खराब ब्रेक बाइंडिंग से लगी थी बस में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आगरा एक्सप्रेसवे पर बीते रविवार सुबह दिल्ली से गोंडा जा रही प्राइवेट बस की ब्रेक बाइंडिंग खराब भी। इस कारण लगी आग पहिये तक पहुंची। बस की बॉडी में अग्निरोधी पदार्थ भी नहीं था, जिससे आग तेजी से फैली।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने जांच के बाद बुधवार को रिपोर्ट तैयार कर दी। इसे परिवहन आयुक्त को सौंपा जाएगा। चूंकि बस नई थी, इसलिए माना जा रहा है कि बस बनाने वाली कंपनी (वीई कॉमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड) पर भी कार्रवाई की संस्तुति हो सकती है। कार्रवाई का अधिकार केंद्र सरकार के पास है।

हादसे का शिकार हुई बस (बीआर28पी6333) बिहार के गोपालगंज निवासी श्यामलाल गोला के नाम से पंजीकृत है। इसका रजिस्ट्रेशन 21 फरवरी 2024 को हुआ था। बस नई है, ऐसे में दो वर्ष तक फिटनेस मान्य है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के संभागीय अधिकारी ने मौके पर जाकर बस से जुड़े सभी मानकों को परखा। बस की ऊंचाई, लंबाई व चौड़ाई मानक अनुरूप थी। ब्रेक बाइंडिंग में गड़बड़ी से आग लगी।

बस की बॉडी बनाने के दौरान अग्निरोधी पदार्थ का इस्तेमाल होता है, जो इस बस में नहीं मिला। इस कारण आग तेजी से फैली और सीटें जल गईं। सूत्र बताते हैं कि कंपनी ने खराब गुणवत्ता के कलपुर्जे इस्तेमाल किए, जिससे हादसा हुआ है। ऐसे में कंपनी पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें