फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में अब 15.35 करोड़ मतदाता: चुनाव आयोग ने प्रकाशित की नई मतदाता सूची; 18.85 लाख नाम जोड़े... 8.6 लाख हटाए गए

Wed, 08 Jan 2025 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में अब 15.35 करोड़ मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने पुनरीक्षण अभियान चलाने के बाद संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी है। सूची में कुल 1885446 नाम जोड़े गए और 861147 नाम हटाए गए हैं। इस तरह से कुल 1024299 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
वोटर हेल्पलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने 12 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के लिए आवेदन और आपत्तियां मांगी थीं। एक जनवरी 2025 के आधार पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (सीईओ) ने बताया कि प्रदेश में कुल 162462 मतदेय स्थल हैं। अंतिम रूप से प्रकाशित सूची में मतदाताओं की संख्या 15,35,37,430 हो गई। जोड़े गए मतदाताओं में 8,90,546 पुरुष, 9,94,792 महिला और 108 तृतीय लिंग के वोटर हैं।

उन्होंने बताया कि सूची के प्रारूप के प्रकाशन के समय जेंडर रेशियो (स्त्री-पुरुष अनुपात) 874 था, जो अंतिम प्रकाशित नामावली में 876 हो गई। 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के कुल 4.84 लाख नाम जोड़े गए, जो कुल जोड़े नामों का 25.6 प्रतिशत है। वर्तमान में 18-19 आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 16.23 लाख है। सूची में कुल 12.83 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। 

एप से भी ली जा सकती जानकारी

सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब प्रदेश में 8,18,38,679 पुरुष, 7,16,92,507 महिला और 6,244 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। रिणवा ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक आम लोगों के लिए प्रदर्शित की जाएगी। सूची वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करके और वोटर हेल्पलाइन एप से भी अपने नाम की जानकारी ली जा सकती है।

इस तरह बन सकते हैं मतदाता

सीईओ ने बताया कि अगर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, मतदाता पंजीकरण केंद्र के जरिये और ऑनलाइन भी जुड़वा सकते हैं। एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को अर्ह होने वाले मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें