फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देंगे सूबे के थीम पार्क

Fri, 01 Nov 2013 12:59 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पयर्टकों को आकर्षित करने के लिए थीम पार्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसका निर्माण सरकार और निजी विकासकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा।

निजी विकासकर्ताओं को पार्क बनाने के लिए कई तरह की सहूलियतें दी जाएंगी। यह निर्णय गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में किया गया।

राज्य सरकार का मानना है कि प्रदेश में काफी पर्यटन स्थल हैं।

यहां देश-विदेश के पयर्टक घूमने के लिए आते तो हैं, लेकिन अच्छी सुविधाएं न होने के चलते रात में रुकते नहीं हैं। ऐसे में जितना कारोबार होना चाहिए, नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


अफसर फेर रहे अखिलेश की नीतियों पर पानी

इसे देखते हुए पयर्टकों को आकर्षित करने के लिए निजी विकासकर्ताओं के माध्यम से थीम पार्क बनवाए जाएंगे।

प्रदेश में 500 करोड़ के निवेश पर थीम पार्क बनाने वाले निजी विकासकर्ताओं को जमीन खरीदने या पट्टे पर लेने पर स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी।

पार्क बनाने के इस्तेमाल में आने वाली निर्माण सामग्रियों पर टैक्स नहीं देना पड़ेगा। पार्क का जिस दिन से संचालन शुरू होगा, उसके 10 साल तक मनोरंजन कर और लग्जरी टैक्स में भी छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें