फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदोबस्त में फंसा ताजनगरी का थीमपार्क

Wed, 09 Apr 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजनगरी आगरा में बनने वाला थीम पार्क जमीन के बंदोबस्त में उलझ गया है।
विज्ञापन


आगरा जिला प्रशासन ने जिस जमीन का प्रस्ताव किया था, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने उसे महंगा बताते हुए वापस कर दिया है।

अब सरकारी जमीन ढूंढकर बताने को कहा गया है। प्रदेश की सपा सरकार ने आगरा में एक थीम पार्क बनवाने की घोषणा की है।

शासन ने आगरा जिला प्रशासन को जमीन उपलब्ध कराने को कहा था। पिछले दिनों एडीएम (भूअ) ने जमीन फाइनल कर उसे खरीदने के लिए सरकार से रकम की मांग की थी।

शासन ने परीक्षण के बाद कहा था कि थीम पार्क परियोजना के लिए प्रतिकर भुगतान के लिए अनुमानित राशि अधिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें