ताजनगरी आगरा में बनने वाला थीम पार्क जमीन के बंदोबस्त में उलझ
गया है।
आगरा जिला प्रशासन ने जिस जमीन का प्रस्ताव किया था, आईटी एवं
इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने उसे महंगा बताते हुए वापस कर दिया है।
अब सरकारी
जमीन ढूंढकर बताने को कहा गया है। प्रदेश की
सपा सरकार ने आगरा में एक थीम पार्क बनवाने की घोषणा की है।
शासन ने आगरा
जिला प्रशासन को जमीन उपलब्ध कराने को कहा था। पिछले दिनों एडीएम (भूअ) ने
जमीन फाइनल कर उसे खरीदने के लिए सरकार से रकम की मांग की थी।
शासन ने
परीक्षण के बाद कहा था कि थीम पार्क परियोजना के लिए प्रतिकर भुगतान के लिए
अनुमानित राशि अधिक है।