फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता व तीन अन्य के मकानों में लाखों की चोरी

Tue, 12 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने अधिवक्ता व तीन अन्य लोगों के मकानों से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। ये घटनाएं चिनहट, सआदतगंज और बिजनौर में हुईं। पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चिनहट की नंदी विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता धनंजय तिवारी के अनुसार कुछ दिन पहले वह गोंडा अपने गांव गए थे। रविवार को लौटने पर उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। सभी कमरों के ताले और अलमारियों के लॉकर भी टूटे हुए थे। चोरों ने लाखों के जेवर और 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। वहीं, चिनहट के लौलाई गांव निवासी अधिवक्ता अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि वह भी कुछ दिन पहले काम से बाहर गए थे। इस बीच चोरों ने एक मई को घर से 60 हजार रुपये, सोने के जेवर और पीतल की भगवान की मूर्ति चुरा ली। मामले की जानकारी उन्हें पड़ोसी ने अगले दिन दी। उधर, चोरों ने सआदतगंज के रामनगर निवासी मुजीब के मकान से रविवार रात करीब तीन बजे आभूषण और मोबाइल चोरी कर लिया। इसके अलावा बिजनौर के कमलापुर निवासी शशि के मुताबिक वह 22 अप्रैल को उन्नाव के सेरसा बहन के घर गई थीं। अगले दिन सुबह करीब सात बजे जब वह लाैटीं तो पता चला कि चोरों ने उनके घर से दस हजार रुपये चुरा लिए। संबंधित थानों के प्रभारियों के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें