फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में ही खड़ी मिली चोरी की गाड़ियां, अब ‘लेडी सिंहम’ लेंगी ACTION

Tue, 23 Aug 2016 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
थाने में खड़ी गाड़‌ियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के अपराधों के ग्राफ में वाहन चोरी का ग्राफ सबसे ऊपर है। पुलिस ने न तो वाहन चोरी रोकने के ठोस प्रयास किए और न ही वाहन चोरी की तफ्तीश में संजीदा है। चोरी हुए वाहन की तलाश के बजाय तफ्तीश की खानापूरी कर फाइनल रिपोर्ट लगाने का खेल चल रहा है। 
विज्ञापन


तभी तो अपने ही थाने में खड़ी चोरी की गाड़ी तफ्तीश कर रहे दरोगा को नजर नहीं आई। एसएसपी की सख्ती पर थानों से चोरी के 47 वाहन बरामद कर चुकी पुलिस ने अब चोरी की पांच सौ गाड़ियों के मालिकों की तलाश शुरू की है। 

गुडंबा के आदिलनगर निवासी काजी अरशद हुसैन की बाइक दिसंबर 2012 में चोरी हुई। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और बाइक की तलाश के बजाय तफ्तीश की खानापूरी कर फाइनल रिपोर्ट लगा दी। चार साल बाद खुलासा हुआ कि अरशद हुसैन की बाइक 4 जनवरी 13 से गुडंबा थाने में ही खड़ी थी। 
विज्ञापन


थाने के रिकॉर्ड में यह बाइक लावारिस के रूप में दर्ज है। सवाल उठे कि विवेचक को अपने ही थाने में खड़ी चोरी की बाइक क्यों नजर नहीं आई? किस पुलिसकर्मी ने इलाके में लावारिस मिली बाइक थाने पहुंचाई और उसके मालिक की तलाश के क्या प्रयास किए?
विज्ञापन

घोर लापरवाही पर एसएसपी नाराज

गाजीपुर थाने में खड़े वाहन - फोटो : amar ujala
इसके साथ थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारियों की लापरवाही भी उजागर हुई। इन लापरवाहों पर कार्रवाई के बजाय एसएसपी द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वाहन मिलान’ के तहत समारोह में अरशद हुसैन को उनकी बाइक सौंप दी गई। 

एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है, एक ही थाने में वाहन चोरी की रिपोर्ट और उसी थाने में वही गाड़ी लावारिस में दाखिल होने पर भी विवेचक को जानकारी न होना घोर लापरवाही है। इसी तरह विभिन्न स्थानों से चोरी हुई गाड़ी शहर के ही दूसरे थानों में लावारिस में दाखिल होने से दोनों थानों में तालमेल की कमी उजागर कर रही है। 

सभी मामलों में लापरवाही की जांच कराई जा रही है। संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। विभिन्न थानों में खड़े लावारिस वाहनों को उनके मालिकों को सौंपने के लिए ‘ऑपरेशन वाहन मिलान’ चलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें