फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: एक रात में दो ज्वेलर की दुकानों में चोरी से हड़कंप, सोना और नकदी पार कर दी, पुलिस को सीधी चुनौती

Fri, 03 Jan 2025 10:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो दुकानों पर धावा बोल दिया और माल पार कर दिया। इलाके में पुलिस गश्त भी करती है पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
सोने और बर्तन की दुकान में हुई चोरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के फुरसतगंज इलाके में कोहरे के बीच बृहस्पतिवार रात चोर सक्रिय हो गए। चोरों ने दो स्वर्ण व्यवसायी की दुकान को अपना निशाना बनाया। शटर तोड़ दुकान में प्रवेश किए चोरों ने दुकान में मौजूद चांदी व नगदी पार की।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार रात फुरसतगंज थाना क्षेत्र के नहर कोठी चौराहे पर स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों में शटर उठाकर चोरों ने पुलिस की गश्त को चुनौती दे डाली। विकास व महेश की दुकान से चोरों ने करीब एक लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर ली।

शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी हुई तो व्यपारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें