फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मकानों में चोरी, एक में चोरी का प्रयास

Thu, 27 Aug 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। सलेमपुर अचाका गांव में चोरों ने मंगलवार रात दो घरों से जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिए। तीसरे मकान में चोरी के दौरान लोग जाग गए तो आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन





पहली घटना अजीत सिंह के घर हुई। चोर बाउंड्री फांदकर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे शादी के बर्तन और गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले प्लंबर हरिओम के घर में छत के रास्ते चोर दाखिल हुए। कमरे में रखे दो बक्से उठाकर गांव के बाहर ले गए और उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने ताज मोहम्मद के घर में चोरी का प्रयास किया। आहट होने पर परिजन जाग गए और शोर मचाने लगे। इसके बाद चोर मौके से भाग निकले। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें